क्या आपको भी किसी को फ़ोन देने में होती है झिझक? यह ट्रिक करेगी आपका काम आसान, जबतक आप नहीं चाहोगे तबतक नहीं खुलेगी कोई भी App

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका अपने ब्लॉग AtoZ New में | दोस्तों आजकल हर कोई अपने स्मार्टफ़ोन को अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा मानता है | यहाँ तक की आजकल लगभग हर आदमी दिनभर के छोटे मोटे काम से लेकर पर्सनल जानकारियों व बैंकिंग डिटेल्स तथा कई तरह के पल को अपने फ़ोन में ही सहेज कर रखता है जिसकी वजह से वह अपना फोन किसी दुसरे को देना पसंद नहीं करता है | लेकिन दोस्तों हम सभी की जिंदगी में कई बार ऐसी स्थिति आती है की हमें अपना फ़ोन किसी दुसरे को या फिर किसी दोस्त या घरवालों को देना ही पड़ता है | दोस्तों आपके साथ ऐसा तो जरुर हुवा होगा की आपके घर के छोटे बच्चे गेम खेलने के लिए आपसे आपका फ़ोन ले लेते हैं और आपको न चाहते हुवे भी अपना फ़ोन उन्हें देना पड़ता है | ऐसी स्थिति में हम बहुत कुछ सोचने लगते हैं की कहीं वो मेरी गैलरी ना चेक कर ले या फिर whatsapp के मैसेज ना पढ़ ले या फिर कोई दूसरी app ना खोल दे | तो दोस्तों मैं आज की इस पोस्ट में आपको ऐसे स्थिति से बचने के लिए एक शानदार ट्रिक बताने वाला हूँ जिसकी वजह से आप यह तय कर सकेंगे की जिसे भी आप अपना फ़ोन दे रहे हैं वो जिस काम के लिए फ़ोन मांग रहा है वो केवल वही चीज का उपयोग कर सकेगा | दूसरा कोई भी app इस्तेमाल करने के लिए उसे आपके पासवर्ड या फिर फिंगर प्रिंट की जरूरत पड़ेगी |


तो चलिए दोस्तों जान लेते हैं इस ट्रिक के बारे में :-
दोस्तों इस ट्रिक का नाम है "Screen Pinning" दोस्तों ये कोई नई चीज नहीं है बल्कि ये सारे android Phones में पहले से ही मौजूद एक टूल का नाम है | दोस्तों  अगर आप "Screen Pinning" को एक्टिवेट कर देते हो तो जिस काम के लिए आप अपना फ़ोन अपने दोस्त या घरवालों को देते हो तो वो केवल उसी app का उपयोग कर पाएंगे | दुसरे किसी app को ओपेन करने के लिए उन्हें आपका पासवर्ड या फिर फिंगर प्रिंट देना होगा जो की केवल आपको पता होगा | 
हो सकता है की आपलोगों में से कुछ लोग इसके बारे में जानते भी होंगे लेकिन दोस्तों अगर आपको नहीं मालूम की ये "Screen Pinning" होता क्या है? तो दोस्तों चिंता करने की कोई बात नही है बस आप इस निचे वाली विडियो को अच्छे से देख लो आपको पता चल जायेगा की "Screen Pinning" को एक्टिवेट और डीएक्टिवेट कैसे करते हैं |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ