ये 4 मोबाइल फोन 2021 में 10 हजार रुपये तक सस्ते हुए

हेल्लो दोस्तो, स्वागत है आप सभी लोगों का एक नई पोस्ट में। दोस्तों इस पोस्ट में हमलोग बात करने वाले हैं 4 ऐसे स्मार्टफोन्स की जिनकी कीमत लगभग ₹10000 तक कम हुई हैं। दोस्तों मैंने आपलोगों के लिए ये लिस्ट तैयार किया है अगर ये पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज एक अच्छा सा कमेंट करना न भूलियेगा और हमारे यूट्यूब चैनल पर अपना प्यार बरसते रहियेगा।

(1).Xiaomi

Xiaomi ने Mi 10T की प्राइस में भी कटौती की है। फोन के सारे वेरिएंट 3,000 रुपये सस्ते हुए हैं, जिसके बाद 6 जीबी रैम वेरिएंट को 32,999 रुपये में और 8 जीबी रैम वेरिएंट को 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एक स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, एलपीडीडीआर 5 रैम + यूएफएस 3.1 फ्लैश स्टोरेज, 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, एक 144Hz रिफ्रेश रेट पैनल और 33W चार्जिंग आउटपुट के साथ 5,000mAh की बैटरी से बना हुआ है।

(2).Samsung

सैमसंग गैलेक्सी S20 FE को पिछले साल की फ्लैगशिप गैलेक्सी S20 सीरीज़ के टोन्ड डाउन संस्करण के रूप में पेश किया गया था। लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत 49,999 रुपये थी और अब इसे 9,000 रुपये की कटौती के साथ 40,999 रुपये में बाजार में लाया गया है। गैलेक्सी S20 FE ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है और इस फोन में 8 GB की रैम भी मौजूद है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, IP68 सर्टिफिकेशन और 4,500mAh की बैटरी है।

(3).Nokia

नोकिया 5.3 ने पिछले साल अगस्त में दस्तक दी थी और अब इसका नया वर्शन नोकिया 5.4 लॉन्च किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये थी, लेकिन अब 1,000 रुपये की कटौती के बाद इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के 6GB + 64GB वैरिएंट की कीमत अब 14,499 रुपये है। नोकिया 5.4 स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर काम करता है और इस फोन में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलती है।

(4).LG


एलजी विंग, जो एक घूमने वाली स्क्रीन के साथ आती है, को 69,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी कंपनी ने इसे 10,000 रुपये सस्ता कर दिया है। अगर आप एक अनोखा फोन लेना चाहते हैं, तो एलजी विंग आपको 59,990 रुपये में मिलेगा। फोन का ऊपरी डिस्प्ले घूमता है और नीचे एक छोटा डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के घूमने से आपको एक 'टी' आकार मिलता है। आप मल्टी-टास्किंग के लिए छोटे स्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है। यह 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। इस फोन में आपको 4,000mAh की बैटरी देखने को मिलती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ